सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में हितेश शर्मा दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए हैं। हितेश शर्मा को 4,463 मत हासिल हुए जबकि दूसरे स्थान पर रहे हितेश राठौर को 1988 मत के साथ उपाध्यक्ष का पद मिला है।
सुंदरनगर ब्लॉक के चुनाव में पवन कुमार अध्यक्ष, मनीष वर्मा और गौरव शर्मा को उपाध्यक्ष घोषित किया गया है। निहरी ब्लॉक में पवन कुमार अध्यक्ष और भागीरथ उपाध्यक्ष चुने। नगर परिषद सुंदरनगर ब्लॉक में वर्धन धारिया अध्यक्ष और अमोल शर्मा उपाध्यक्ष चुने। युवा कांग्रेस सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हितेश शर्मा ने जीत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सुंदरनगर के तीनों ब्लॉक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ वह कांग्रेस पार्टी की नीतियों और सुक्खू सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे। संवाद