फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्रंग कांग्रेस प्रभारी इंद्र सिंह ने भरा पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश

Sun, 10 Jul 2016 05:45 PM IST
मंडी
विज्ञापन
द्रंग कांग्रेस की बैठक में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कटौला (मंडी)। द्रंग ब्लॉक कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए मिशन 2017 के तहत कार्यकर्ताओं को वार्म अप करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में इलाका उतरशाल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह गुलेरिया की अध्यक्षता में कटौला में किया गया। इसमें प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं द्रंग ब्लाक कांग्रेस प्रभारी इंद्र सिंह ठाकुर ने विशेष तौर पर शिरकत की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं।
विज्ञापन


स्थानीय विधायक एवं मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा को तरजीह देते हुए हर पंचायत में मूलभूत सुविधाएं प्रदान की हैं। हर पंचायत में दस जमा दो स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र खोले गए हैं। जबकि गांव-गांव को सड़कों से जोड़ने के प्रयास जारी हैं। द्रंग विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का सशक्त संगठन है। जिसे और मजबूत करने के लिए पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक का दौर जारी है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर ही मजबूत संगठन की आधारशिला रखी जाती है।

ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह गुलेरिया ने कहा कि विकास की दृष्टि से इलाका उतरशाल की तस्वीर बदली है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अभी से तैयारियों में जुट जाएं। आगामी समय में इलाका दुंधा और चौहारघाटी में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विजेंद्र ठाकुर, महासचिव चंद्रशेखर ठाकुर, ब्लाक उपाध्यक्ष नीमे राम, चंद्रमणि ठाकुर, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष नरोतम राम, अमीर हुसैन, सेगली के प्रधान हरि सिंह, बीडीसी कटौला के पुने राम, पूर्व प्रधान चैना राम, कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र बहल, बथेरी के प्रधान कर्म चंद, टिहरी के प्रधान हेम चंद, नवलाय के उपप्रधान राजकुमार, जितेंद्र कुमार, शिव चंद, मीन राम, वीरभद्र और देवी चंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें