फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता मात्र सीएम के आगे पीछे परिक्रमा तक सीमित : गांधी

Thu, 05 Dec 2024 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। बल्ह के भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मंडी दौरे को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का दौरा जनहित के बजाय सिर्फ दिखावे तक सीमित रहा। सराज और मंडी की जनता को इस दौरे से कोई फायदा नहीं हुआ, जबकि कांग्रेस के नेता सिर्फ मुख्यमंत्री की परिक्रमा तक सिमट कर रह गए हैं।इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में गिरावट और बिजली बिल जैसे मुद्दों पर सरकार पूरी तरह असफल रही है। मंडी मेडिकल कॉलेज प्रबंधन 6 करोड़ रुपये के बिजली बिल का भुगतान करने में अक्षम है, और प्रशिक्षु डॉक्टर चार महीने से स्टाइपेंड के लिए धरने पर बैठे हैं। उन्होंने सवाल किया कि स्वास्थ्य मंत्री ने रोगी कल्याण समिति की बैठक दो साल में एक बार भी क्यों नहीं बुलाई।
विज्ञापन

भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है और कांग्रेस की सरकार मंडी के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने दावा किया कि बगलामुखी रोपवे और नेचर पार्क जैसे प्रोजेक्ट पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विजन का परिणाम हैं, जिनसे आज लाखों लोग आकर्षित हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें