फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार का बजट दिशाहीन : जम्वाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल ने कांग्रेस सरकार की ओर से प्रस्तुत बजट को पूरी तरह दिशाहीन और झूठे वादों का पुलिंदा बताया।
विज्ञापन

यह बजट हिमाचल प्रदेश की जनता के साथ एक छलावा है, जिसमें न तो कोई ठोस विकास योजना है और न ही आर्थिक सुधारों की कोई ठोस दिशा। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

कर्ज की भरपाई कैसे होगी, इस पर बजट में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया है। कांग्रेस को जनता को यह बताना चाहिए कि उनकी सरकार वित्तीय प्रबंधन में पूरी तरह विफल क्यों हो रही है। दस गारंटियों का वादा किया था, लेकिन आज तक एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई। महिलाओं को 1500 रुपये भत्ता देने की घोषणा केवल कागजों तक सीमित रह गई है। बेरोजगार युवाओं को भत्ता देने का वादा किया गया था, लेकिन आज तक इस पर कोई अमल नहीं हुआ। सरकार ने पांच लाख नौकरियां देने की घोषणा की थी, लेकिन बजट में इसके लिए कोई ठोस नीति का जिक्र नहीं है। पुरानी पेंशन योजना की बहाली भी अधर में लटकी हुई है, जिससे कर्मचारियों में भारी असंतोष है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें