फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: यात्रियों के टिकट न काटने पर परिचालक सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सराची से मंडी आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में कुछ यात्रियों के टिकट नहीं काटने के मामले में निगम प्रबंधन ने कार्रवाई की है। शिकायत मिलने के बाद बस का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें परिचालक की लापरवाही सामने आने पर उसे निलंबित कर दिया गया। परिचालक के शराब के नशे में होने के अंदेशे को देखते हुए उसका मेडिकल भी करवाया गया है।
विज्ञापन

रविवार को सराची से मंडी आ रही बस में सवार कुछ यात्रियों ने परिचालक की ओर से टिकट नहीं काटने की शिकायत 1100 नंबर पर की। शिकायत मिलने के बाद निगम के बस निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर बस की जांच की। निरीक्षण के दौरान टिकट संबंधी अनियमितता सामने आई। साथ ही परिचालक के शराब के नशे में होने की बात भी सामने आई, जिसके बाद निगम प्रबंधन ने उसका मेडिकल करवाया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए निगम ने जांच कमेटी गठित कर दी है। कमेटी निरीक्षण रिपोर्ट और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच करेगी। इससे यह स्पष्ट होगा कि परिचालक ने ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन किया था या नहीं और टिकट संबंधी अनियमितता किस स्तर पर हुई।
विज्ञापन

यात्रियों के टिकट काटना परिचालक की जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निगम में ऐसे मामलों को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति है। फिलहाल, परिचालक को सस्पेंड कर दिया गया है और जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -पीयूष शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें