फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिचालक मारपीट मामला : चार और आरोपियों की शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी चौंतड़ा में दर्ज एफआईआर में सात लोगों पर मारपीट के आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

चौंतड़ा (मंडी)। जोगिंद्रनगर में परिवहन निगम के परिचालक से हुई मारपीट मामले में चार और आरोपियों की शिनाख्त हुई है। पुलिस चौकी चौंतड़ा में हमलावरों की शिनाख्त खुद घायल परिचालक ने की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऐहजू, स्तैन और गोलवां गांव से संबंध रखने वाले युवकों ने परिचालक को बेरहमी से पीटा था। कुल सात लोगों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें पुलिस ने दो मुख्य तौर पर मनोज व अजय निवासी गोलवां को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर में 11 अप्रैल को परिचालक से हुई मारपीट व जानलेवा हमले पर 12 अप्रैल को एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने त्रामट के समीप हुई इस वारदात मामले में इससे पहले घटनास्थल पर मौजूद स्कूटी को कब्जे में लेकर जांच तेज की है। वहीं, परिचालक का मोबाइल फोन भी कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। इधर, एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने कहा कि उन्होंने घायल बस परिचालक से मुलाकात कर जानकारी जुटाई है। वहीं, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने कहा कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें