फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदाग्रस्त स्कूलों के अध्यापकों की सेवाओं में दी जाए रियायत : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला इकाई ने शिक्षा विभाग और सरकार से मांग की है कि मंडी जिले के आपदाग्रस्त क्षेत्रों के स्कूलों में तैनात अध्यापकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों को उनकी सेवाओं में रियायत दी जाए। संघ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें जिले के करसोग, नाचन, सराज और धर्मपुर क्षेत्रों से तैनात अध्यापकों के संदेश मिल रहे हैं कि सड़कें और पुल बह गए हैं। इस कारण स्कूल पहुंचने में दिक्कतें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन

सराज के अधिकतर क्षेत्रों में न तो पेयजल है, न ही विद्युत और दूर संचार सुविधा। इसी क्षेत्र में एक अध्यापक भी लापता हैं। अभी भी ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां पहुंच पाना अध्यापकों के लिए खतरे से खाली नहीं है। जिला अध्यक्ष ने शिक्षा उपनिदेशक यशवीर धीमान से मांग की है कि वह उच्च अधिकारियों और उपायुक्त से इस संदर्भ में बात करें। जिन क्षेत्रों में भारी तबाही हुई है तथा जिन विद्यालयों में पहुंच पाना मुश्किल है, वहां विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों और गैर शिक्षकों को अवकाश प्रदान किया जाए।
उपनिदेशक उच्च शिक्षा यशवीर धीमान ने कहा कि इस संदर्भ में शीघ्र ही विभागीय उच्च अधिकारियों से भी बात की जाएगी। इस मौके पर पूर्व जिला प्रधान राजेश सैनी, वरिष्ठ प्रवक्ता ललिता बांगिया, ललित ठाकुर, ममता शर्मा सहित अन्य अध्यापक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें