फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वकर्मा चौक पर कार्य के लिए समय पर पूरी करें निविदा प्रक्रिया : उपायुक्त

Thu, 31 Oct 2024 05:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा राहत कार्यों के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने किए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। उपायुक्त कार्यालय के वीसी रूम में बुधवार को लोक निर्माण और जल शक्ति विभाग के साथ जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। आपदा राहत कार्यों के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए हैं।
समझौता ज्ञापन के अनुसार बरसात में हुए नुकसान की भरपाई के लिए राज्य आपदा शमन निधि (एसडीएमएफ) के तहत 2.43 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। इसमें से लोक निर्माण विभाग को मंडी शहर में विश्वकर्मा मंदिर के समीप बीते वर्ष हुए भूस्खलन के बाद राहत कार्यों के लिए 49.93 लाख रुपये की राशि पहली किश्त के रूप में जारी की गई है। जल शक्ति विभाग को ब्यास नदी और इसकी मुख्य सहायक नदियों पार्वती और तीर्थन नदी के तट पर पलचान से थलौट और पंडोह से मंडी तक बाढ़ नियंत्रण कार्य के लिए 1.93 करोड़ रुपये की राशि पहली किश्त के रूप में स्वीकृत की गई है। इन कार्यों को समयबद्ध ढंग से संपन्न करने के लिए यह समझौता ज्ञापन संबंधित विभागों के साथ हस्ताक्षर किया गया है।
विज्ञापन

अपूर्व देवगन ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राहत कार्यों के क्रियान्वयन के लिए एक माह के भीतर निविदा प्रक्रिया पूरी करें ताकि शीघ्र आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को पूरा किया जा सके। मंडी शहर के व्यस्ततम विश्वकर्मा चौक के समीप भूस्खलन से ऊपर की ओर स्थित घरों और सड़क से गुजरने वाले वाहनों और पैदल यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने संबंधित विभागों को इसके लिए तय मापदंडों एवं दिशा निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने को भी कहा।
विज्ञापन

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डाॅ. मदन कुमार, जिला राजस्व अधिकारी हरीश कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता डीके वर्मा, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता प्रभात चंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें