फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नशे की रोकथाम के लिए बनेंगी कमेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरा में जागरूकता शिविर, नशामुक्ति सहयोग करें लोग : एनआर ठाकुर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मपुर/टिहरा (मंडी)। भारत नशामुक्त अभियान के तहत धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के टिहरा में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच भूपिंद्र भूप्पी ने की। इसमें बाल संरक्षण अधिकारी एनआर ठाकुर, मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति की सचिव सुनीता बिष्ट ने भाग लिया।
एनआर ठाकुर ने बताया कि व्यक्ति और समाज को नशामुक्त अभियान में सहयोग करने की जरूरत है, तभी हम अपने भविष्य को सुरक्षित कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस रफ्तार से सिंथेटिक नशे का प्रचलन बढ़ रहा है, उससे स्थिति चिंताजनक और भयावह होती जा रही है। इसलिए जनभागीदारी से अभियान चलाया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें महिला मंडलों, युवक मंडलों, पंचायतों और पूर्व सैनिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है। धर्मपुर विकास खंड में पहले क्षेत्र स्तरीय और उसके बाद पंचायत स्तरीय शिविर आयोजित करके कमेटियों का गठन किया जाएगा। 22 को चोलथरा, 23 को सज्याओ, 25 को टिहरा और 28 को ग्रयोह पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। बैठक में शिवकुमार वर्मा, पवन स्टालिन, सतपाल चौहान, यशपाल पठानिया, सुनील अत्री, धर्म सिंह राणा, विनोद कुमार, अंजू रांगड़ा, कंचना देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें