सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर एमसीएच वार्ड के मरीजों को परोसे गए भोजन पर संज्ञान लेते हुए सीएमओ मंडी डॉ. दीपाली शर्मा ने जांच बिठा दी है। इसके लिए कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी जांच करेगी कि अस्पताल में जो भोजन बनाया गया था वह खाने योग्य था या नहीं। कहीं बनाई गई दाल कैंटीन से बाहर से तो नहीं लाई गई थी।
मामले में खाना खाने के बाद रोगियों को उल्टियां शुरू हो गई थीं। इसके बाद भोजन की शिकायत की गई थी। अब भोजन की गुणवत्ता की जांच करने के लिए खाद्य विभाग को सैंपल सौंपे गए हैं। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगा कि इस खाने में चूहे का मल था या नहीं। उन्होंने बताया कि अगर इस मामले में कोताही बरती गई है तो गाज कैंटीन के संचालकों पर गिरेगी।
अस्पताल की तरफ से स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. आलोक को उक्त मामले की जांच का प्रभारी बनाया गया है। वह कैंटीन की साफ सफाई, अनाज की गुणवत्ता, वार्डों में भोजन वितरण के तरीके की भी जांच करेगी। जांच कमेटी के सामने कैंटीन संचालक को भी अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा।
...
मामले की निष्पक्ष जांच के लिए अस्पताल ने कमेटी का गठन कर दिया है। फूड सैंपल की जांच खाद्य विभाग से होगी। दोनों जांचों के बाद ही तय होगा कि कैंटीन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता किस कदर है।
-डॉ. दीपाली, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी