फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नीरू चांदनी के गीतों पर झूमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। द्रंग के कुफरी में आयोजित तीन दिवसीय छिंज मेले की सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी गायिका नीरू चांदनी ने नाटियों, फिल्मी और पंजाबी गीतों की झड़ी लगा कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। स्थानीय लोक कलाकारों ने भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा। नीरू चांदनी ने मंच पर आते ही कार्यक्रम का आगाज गुरु वंदना से किया।
विज्ञापन

उसके बाद हिंदी गीत पत्ता पत्ता बूटा बूटा हाल हमारा जाने हैं, की प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया। उसके बाद उन्होंने शिव भजन चिट्टा तेरा चोला काला डोरा ओ शंभुआ हाथे सोठी हो, इसी गराएं देया लंबरा हो इन्हा छोरूआं जो लेयां समझाई, करी लेणी करी लेणी पहाड़ां री सैर, शेला लागा दे कंबल बबली प्यारिये तेरे देशा रा पाला, माये नी मेरिए शिमले दी राहें, चंबा कितनी दूर सहित अन्य पहाड़ी नाटियाें से दर्शकों का मनोरंजन किया। नीरू चांदनी ने नान स्टाॅप पहाड़ी गीतों का गुलदस्ता पेश कर युवा दर्शकों को खूब नचाया।
सांस्कृतिक संध्या में समाजसेवी द्रुपद मेहता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्थानीय निवासी नागेश्वर विशेष अतिथि उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने आयोजकों और स्थानीय लोगों को आयोजन के लिए बधाई दी। इस मौके पर पंचायत प्रधान संजय कुमार, उपप्रधान ओम प्रकाश ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य कश्मीर सिंह ठाकुर, भाजपा महामंत्री शेर सिंह ठाकुर, रमेश कुमार सोनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें