फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा समिति ने भेंट किया सामान

विज्ञापन
पुलिस थाना और डीएसपी कार्यालय के लिए सामान भेंट करते नाचन जनकल्याण समिति के सदस्य। संवाद - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। नाचन जनकल्याण सेवा समिति ने सुंदरनगर पुलिस थाना को रोजाना इस्तेमाल होने वाला सामान भेंट किया। समिति के अध्यक्ष ब्रह्मदास चौहान और वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में सदस्यों ने डीएसपी गुरबचन सिंह के माध्यम से पुलिस थाना में दो कंप्यूटर टेबल, दो कंप्यूटर चेयर और 12 विजिटर चेयर, डीएसपी ऑफिस के लिए सैनिटाइजर और एक स्टैंड भेंट किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समिति सामाजिक सरोकार के साथ-साथ गरीब परिवार से संबंधित बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता देती है। डीएसपी गुरबचन सिंह ने समिति का थाना और डीएसपी कार्यालय के लिए सामान भेंट करने करने पर आभार जताया। इस अवसर पर समिति के महासचिव राजकुमार, धनी राम, दिनेश कुमार और सुंदरनगर पुलिस थाना के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें