फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आशा राम को सौंपी निहरी खंड की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश विश्वकर्मी विकास सभा निहरी खंड इकाई के चुनाव मंगलवार को सामुदायिक भवन निहरी में हुए। इसकी अध्यक्षता पूर्व प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मंडी जिला वर्तमान चुनाव प्रभारी राजीव रूपल ने की। इसमें आशा राम को प्रधान चुना गया।
विज्ञापन

अनीता कुमारी वरिष्ठ उप प्रधान, ढमेश्वर दत्त, नेक चंद और टेक चंद उपप्रधान, मुकेश सचिव, उदय कुमार कोषाध्यक्ष, लोकेश कुमार सलाहकार एवं मीडिया प्रभारी चुने गए। नवगठित कार्यकारिणी को खंड इकाई के विस्तार के लिए अधिकृत किया गया। चुनाव प्रभारी ने नवगठित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
चुनाव के बाद विकास सभा का आम अधिवेशन आयोजित किया गया। इसमें प्रदेशाध्यक्ष हीरामणि बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। राज्य महामंत्री मोहिंद्र भारद्वाज, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष भवानी आजाद, सह सचिव प्रेम लाल, प्रदेश वित्त सचिव कुंदन लाल ने विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया। प्रदेशाध्यक्ष ने सभी से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि दबे-कुचले, शोषित, वंचित समाज को विकास की मुख्य धारा में लाने के भरसक प्रयास करें। दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर काम करें। कहा कि विश्वकर्मी विकास सभा में बहुरूपिये दस्तक दे रहे हैं, इन बहुरूपियों, काली भेड़ों की पहचान करना आवश्यक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें