मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल मंडी के छात्र हास्य प्रवीण पुत्र नेत्र सिंह का चयन शिमला में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। सदर जोन की सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी रुचि ने बताया कि सदर जोन में दस स्कूल आते हैं। इसमें से चार स्वयंसेवियों का चयन हुआ है।
द्रंग की खुशबू, धार के राज ठाकुर, सेरी-चटीघर के राकेश और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल मंडी के हास्य प्रवीण का चयन हुआ है। बताया कि जिले के 77 एनएसएस के स्वयंसेवी ने राज्य मेगा शिविर में हिस्सा लिया था। यह मेगा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानाकलां जिला ऊना में हुआ था। स्कूल प्रधानाचार्य जय श्री कपूर और प्रबंधन ने इसके लिए छात्र को बधाई दी। संवाद