फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हरियाली से नशे पर वार, अगस्त से शुरू होगा एंटी चिट्टा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रकृति के लिए जियो, नशे के लिए नहीं .. थीम पर मंडी वन मंडल चलाएगा मुहिम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। वन मंडल युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से अगस्त के पहले सप्ताह से एंटी चिट्टा अभियान शुरू करेगा। अभियान की थीम प्रकृति के लिए जियो, नशे के लिए नहीं.. रखी गई है।
अभियान के तहत जिलेभर में पौधरोपण, जनजागरूकता रैलियां, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं की सहभागिता वाले आयोजन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसका मुख्य संदेश चिट्टा को न कहें, जिंदगी को हां कहें तथा आज हरियाली, बेहतर कल.. रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा। युवाओं को जंगल, वन्यजीव और मिट्टी संरक्षण जैसी गतिविधियों से जोड़कर प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित की जाएगी। वन मंडल अधिकारी संजीव शर्मा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल पौधरोपण नहीं, बल्कि नशे के प्रति जागरूकता फैलाकर युवाओं को स्वस्थ, सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों, सामाजिक व स्वयंसेवी संगठनों तथा आम लोगों की भागीदारी से इसे जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें