मंडी। हिमाचल राज्य गुर्जर कल्याण परिषद के सरकाघाट ब्लॉक की बैठक रविवार को परिषद के जिलाध्यक्ष तिलक राव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यादव मौजूद रहे। बैठक में परिषद के ब्लॉक स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने को लेकर मंथन किया गया। साथ ही गुर्जर समुदाय की समस्याओं पर चर्चा की।
जिला अध्यक्ष तिलक राव ने कहा कि परिषद को ब्लॉक स्तर पर संगठित करने का कार्य चल रहा है। शीघ्र ही जिलास्तर पर सभी ब्लॉकों में संगठन की कार्यकारिणियों के गठन और विस्तारीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। तत्पश्चात जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में जिला कार्यकारिणियों का पुनः गठन किया जाएगा। उसके उपरांत राज्य सम्मेलन करवाया जाएगा। इस अवसर पर आईजीएमसी के एसएम डॉ. राहुल राव, परिषद के जिला महासचिव नागेश कुमार, परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जालम सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
.........
जय सिंह को मिली सरकाघाट ब्लॉक की कमान
हिमाचल राज्य गुर्जर कल्याण परिषद सरकाघाट ब्लॉक की भांबला में आयोजित बैठक में ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें जय सिंह अध्यक्ष, सुखराम वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डीएल राव महासचिव, कृष्ण चंद कोषाध्यक्ष, ढमेश्वर सचिव, रामलाल महालेखाकार, रोशन लाल मुख्य सलाहकार, तुलसीराम व राजकुमार को उपाध्यक्ष चुना गया। कमलेश कुमार, पुरुषोत्तम, जगदीश व रंगीला राम को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इसके अलावा नंदलाल को स्टेट डेलीगेट चुना गया जबकि कमलेश कुमारी को महिला विंग की अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
000