मंडी जिले के धर्मपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत लौंगणी के तरैमला गांव के मूल निवासी और भारतीय सेना में कर्नल पद पर तैनात तेजेंद्र सिंह का हृदय गति रुकने से दिल्ली में निधन हो गया।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत लौंगणी के तरैमला गांव के मूल निवासी और भारतीय सेना में कर्नल पद पर तैनात तेजेंद्र सिंह का हृदय गति रुकने से दिल्ली में निधन हो गया। कर्नल तेजेंद्र सिंह, कर्नल रूपचंद के पुत्र थे और वर्तमान में राष्ट्रीय राइफल्स में श्रीनगर में सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वह दिल्ली से हवाई मार्ग द्वारा श्रीनगर रवाना होने वाले थे कि इसी दौरान हृदय गति रुकने से उनका देहांत हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पार्थिव शरीर दिल्ली से पैतृक गांव पहुंचाया जा रहा है। मंगलवार सुबह तरैमला गांव के श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।