मंडी पठानकोट हाईवे पर जोगिन्द्रनगर में चौतडा के पास हादसे के कारणों की जांच करती मंडी जिला की फ
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जिले के चौंतड़ा में पुलिस और निजी वाहन की भिड़ंत में मैण भरोला पंचायत के पूर्व प्रधान समेत दो लोगों के घायल हो गए। मंडी-पठानकोट हाइवे पर चौंतड़ा के समीप शुक्रवार सुबह हुए इस हादसे के बाद फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए हैं। जानकारी के अनुसार चौंतड़ा से जोगिंद्रनगर आ रहे पूर्व पंचायत प्रधान दुनी चंद राठौर की कार और जोगिंद्रनगर से बैजनाथ की ओर जा रहा पुलिस वाहन बजगर पुल के समीप आपस में टकरा गए।
इस हादसे में निजी कार में सवार दुनी चंद राठौर को गंभीर चोटें आई है। पुलिस चौकी चौंतड़ा के प्रभारी संजीव कुमार और पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के प्रभारी निर्मल सिंह की मौजूदगी में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीमों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया। फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल में बुलाकर साक्ष्य जुटाए। सड़क दुर्घटना में घायल में दुनी चंद राठौर ने बताया कि लिखित शिकायत पुलिस थाने में उनके द्वारा भी सौंपी गई है जबकि पुलिस ने भी उनके बयान दर्ज किए हैं। उधर, डीएसपी पधर संजीव सूद ने बताया कि चौंतड़ा के समीप पुलिस और निजी वाहन की भिड़ंत में दो घायल हुए हैं। दोनों ही वाहन चालकों के बयान पुलिस ने दर्ज कर लिए है। मामले में जांच चल रही है।