फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिप्टो करेंसी ठगी : 72 शिकायतें, दो हजार से अधिक ठगी के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगी की शिकायतें मंडी साइबर पुलिस थाना में रोजाना मिल रही हैं। अब तक इस मामले में 72 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। इन 72 शिकायतों में करीब दो हजार से अधिक ठगी के शिकार लोग शामिल हैं। जबकि ठगी की राशि भी लगातार कागजों में बढ़ती जा रही है। रोजाना नए शिकायतकर्ता मंडी पहुंचकर शिकायत देने के साथ बयान दर्ज करवा रहे हैं। क्रिप्टो करेंसी को लेकर लोगों के बीच पहुंचने वाले लोग और उनसे निवेश करवाने वालों के खिलाफ भी अब शिकायतें आ रही हैं। कई शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि वे मुख्य आरोपी सुभाष, सुखदेव और हेमराज को नहीं जानते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने स्थानीय उनके परिचित व्यक्ति को ही अपनी नकद धनराशि दी है। ऐसे में यह नकदी लेने वाले भी कानूनी शिकंजे में आ रहे हैं। शुरुआती दौर में तीन मुख्य आरोपियों के खिलाफ ही केस दर्ज हुआ था। ठगी के आरोप भी इन पर ही लग रहे थे। अब इस मामले में मंडी जिले समेत साथ लगते जिलों से पहुंच रहे लोग अलग-अलग लोगों का नाम बताते हुए धनराशि देने के आरोप लगा रहे हैं। इन नामों में समाज के प्रतिष्ठित लोग भी शामिल हैं। जिन पर यकीन कर ही लोगों ने अपनी धनराशि 11 माह में दोगुना करने के लिए निवेश की थी। कई मामलों में एक ही शिकायत में सैकड़ों लोग शामिल हैं। एक ही चेन में शामिल यह लोग एक व्यक्ति पर ठगी के भी आरोप लगा रहे हैं। इनकी धनराशि का विवरण लेकर पुलिस कुछ लोगों के बयान दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
मंडी साइबर सेल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनमोहन सिंह ने बताया कि क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगी की नई शिकायतें मिल रही हैं। नियमानुसार शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले में सभी पहलुओ को ध्यान में रखते हुए जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें