मंडी। मंडी सदर विधायक अनिल शर्मा ने जन संपर्क अभियान के तहत रविवार का पंचायत मांथला, टिल्ली कहनवाल और पंचायत पधियू में जन समस्याएं सुनी। विधायक ने लोगों को आश्वासन दिया कि सदर का विकास निरंतर जारी रहेगा तथा विकासात्मक कार्यों में सभी लोगों के सहयोग की अपेक्षा रहेगी।
उन्होंने कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हर जगह प्रचार कर रही हैं कि कोटली कॉलेज बंद हो रहा है, क्योंकि वहां साइंस की कक्षाएं नहीं है।
विधायक ने कहा कि कोटली काॅलेज को स्कूल के तीन कमरों में चलाना पड़ रहा था, क्या नेता को पता नहीं कि साइंस की कक्षाएं चलाने के लिए उपयुक्त भवन और कार्यशाला भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी साल कोटली काॅलेज का भवन तैयार होकर समर्पित कर दिया जाएगा। अगर कोटली काॅलेज बंद होता है तो उसके लिए वह सरकार से लड़ाई लड़ेंगे। संवाद