फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्ति आयु 60 साल करने के आदेश जारी करें सीएम : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी मंडी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुरूप 60 वर्ष सेवानिवृत्ति आयु लागू करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राज्यस्तरीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुरूप चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष करने के आदेश जल्द जारी करने की मांग की है। महासंघ ने शनिवार को उपायुक्त मंडी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष भुट्टू राम ने बताया कि वर्ष 2024 में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने वर्ष 2001 के बाद नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष करने का फैसला सुनाया था। यह मामला 21 फरवरी 2018 की अधिसूचना से जुड़ा था, जिसमें ऐसे कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 वर्ष तय की गई थी। उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ सरकार की याचिका को सर्वोच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया है। महासंघ ने कहा कि आदेश जल्द जारी होने पर जुलाई में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को भी लाभ मिल सकेगा। देरी होने पर कई कर्मचारी फैसले के लाभ से वंचित हो सकते हैं। आवश्यकता पड़ने पर महासंघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें