फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनहित की घोषणाओं को शीघ्र लागू करें सीएम : भारद्वाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। हिमाचल पेंशनर फेडरेशन खंड सरकाघाट की बैठक शनिवार को सरकाघाट में खंड प्रधान रमेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष हिम्मत राम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। फेडरेशन के सदस्यों कमलेश्वर व तेग सिंह के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष हिम्मत राम शर्मा ने कहा कि पेंशनरों की मांगों को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित जिला स्तरीय गैर-राजनीतिक रैली में पेंशनरों की ओर से निभाई गई एकजुटता सराहनीय रही। उन्होंने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। कहा कि यदि सरकार पेंशनर के हक सुनिश्चित नहीं करती तो उन्हें राजनीतिक रूप से भी आगे आने में झिझक नहीं होगी।
खंड प्रधान रमेश ठाकुर ने प्रस्ताव रखा कि राजनीतिक दल चुनावों से पहले जो वादे करते हैं और उन्हें पूरा नहीं करते, ऐसे मामलों में न्यायालयों को स्वतः संज्ञान लेना चाहिए ताकि जनता को भ्रमित न किया जा सके।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद भारद्वाज और कुलदीप सिंह गुलेरिया ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वह 15 अगस्त 2025 को सरकाघाट में की गई जनहित घोषणाओं को शीघ्र लागू करें। बैठक में महासचिव जगदीश नरयाल, राज्य मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा, जय चंद ठाकुर, कुलदीप गुलेरिया, रमेश चंदेल, नेक राम शास्त्री, सोहन लाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें