फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विद्यार्थियों ने सीखी डीएनए निकालने की वैज्ञानिक विधि

विज्ञापन
प्राकृतिक खेती पर दो दिवसीय कार्यशाला की प्रदर्शनी का अवलोकन करते परियोजना निदेशक। स्त्रोत:विभ
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। पीएमश्री राजकीय उच्चतर माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर में शनिवार को विज्ञान विभाग की ओर से डीएनए निष्कर्षण विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में छात्रों को यह सिखाया गया कि किस प्रकार विभिन्न प्रकार की कोशिकाओं जैसे पादप, जंतु एवं अन्य जैविक नमूनों से डीएनए को निकाला जा सकता है।
विज्ञापन

डीएनए साइंस विशेषज्ञ विनय कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को डीएनए की संरचना, उसकी उपयोगिता तथा प्रयोगशाला की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। बताया कि डीएनए वह मूल आनुवंशिक पदार्थ है जो प्रत्येक जीव की पहचान और उसके वंशानुगत गुणों को निर्धारित करता है। उन्होंने छात्रों को घरेलू स्तर पर भी सरल उपकरणों की सहायता से डीएनए निष्कर्षण की प्रक्रिया प्रदर्शित की।
कार्यशाला में विज्ञान संकाय के 11वीं, 12वीं, नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। छात्रों ने स्वयं प्रयोग करके यह जाना कि डीएनए किस प्रकार दिखाई देता है और प्रयोगशाला में इसे कैसे सुरक्षित किया जाता है। विज्ञान अध्यापक पुनीत प्रभाकर शर्मा ने बताया कि इस तरह से विद्यार्थियों को न केवल विज्ञान विषय में रुचि बढ़ेगी, बल्कि वे शोध की दिशा में भी प्रेरित होंगे। प्रधानाचार्य सुरेंद्र सकलानी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में अत्यंत उपयोगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें