फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर जनता को गुमराह कर रहे सीएम : राजेंद्र

Tue, 03 Sep 2024 04:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
राजेंद्र राणा। फाइल फोटो।
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सुक्खू पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू आए दिन आर्थिक संकट का हवाला देकर सरकारी कर्मचारियों के भत्ते और एरियर रोक रहे हैं और विकास कार्यों पर भी विराम लगा रहे हैं। लेकिन राष्ट्रीय मीडिया में आलोचना होने पर वह प्रदेश की आर्थिक स्थिति को मजबूत बताने लगते हैं।
विज्ञापन

राणा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने कुर्सी संभालने के बाद से ही प्रदेश के खजाने के खाली होने की बात कही है और सरकारी कर्मचारियों के वित्तीय लाभ रोक दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्य ठप हैं, जबकि मुख्यमंत्री ने अपनी कैबिनेट और कांग्रेस विधायकों का वेतन भी लंबित कर दिया है। राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार बयान बदलकर अपनी असफलताओं को छिपा नहीं सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें