फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सचिव के साथ मारपीट का सहकारी सभाएं कर्मचारी संघ ने किया विरोध

Tue, 03 Sep 2024 04:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। शहरी ऋण एवं बचत सहकारी सभा धर्मशाला के सचिव इशू खत्री के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। प्रबंधक समिति सदस्य राकेश सूद व अन्य सदस्यों द्वारा खत्री के साथ मारपीट और प्रताड़ना करने की घटना पर कड़ा संज्ञान लिया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश सहकारी सभाएं कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा, महासचिव रजनीश गुलेरिया, प्रेस सचिव संजीव चौहान, संगठन मंत्री अशोक शर्मा, जिला हमीरपुर अध्यक्ष संजय पटियाल, बिलासपुर जिला अध्यक्ष नरदेव सिंह और कांगड़ा जिला अध्यक्ष रणवीर जमवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सचिव इशू खत्री पिछले 12 वर्षों से सभा के कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित कर रहे हैं। इशू खत्री ने प्रबंधक समिति सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है और उनके साथ मारपीट की गई है। इस घटना की शिकायत धर्मशाला पुलिस में दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन

संघ ने कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि घटना में शामिल दोषी व्यक्तियों के खिलाफ शीघ्र और सख्त कार्रवाई की जाए। संघ के पदाधिकारियों ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा कि सहकारी सभाओं में इस तरह की घटनाएं सहन नहीं की जाएंगी और दोषियों को सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें