फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने की सराज की अनदेखी : बीर

Thu, 05 Dec 2024 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। सराज भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बीर सिंह भारद्वाज ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के पंडोह बाखली दौरे को लेकर नाराजगी जाहिर की है। बालीचौकी विश्राम गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि सराज क्षेत्र की विकट भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए भी मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की अनदेखी की।
विज्ञापन

बीर सिंह ने आरोप लगाया कि जिस रोपवे का उद्घाटन किया गया, उसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री ने 50 करोड़ रुपये का बजट पहले ही स्वीकृत कर दिया था। उन्होंने कहा कि सराज के कांग्रेस नेताओं ने भी मुख्यमंत्री से कोई ठोस मांग नहीं रखी। सिविल अस्पताल बालीचौकी की नोटिफिकेशन रद्द करने पर उन्होंने कहा कि यहां प्रतिदिन 300-400 ओपीडी होती है, लेकिन सुविधाओं में कटौती हो रही है।
विज्ञापन

इस दौरान बालीचौकी बूथ अध्यक्ष यशवंत शर्मा, प्रदीप शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें