फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल भाजपा ने फूंका सीएम का पुतला

Tue, 03 May 2016 07:10 PM IST
मंडी
विज्ञापन
धर्मपुर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते भाजपा नेता व कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को पूर्व मंत्री एवं स्थानीय विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजार में रैली निकाल कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यमंत्री का पुतला जलाया।
विज्ञापन



रैली को संबोधित करते विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि पिछली बरसात को भारी वर्षा के कारण धर्मपुर क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में भारी नुकसान हुआ था। अभी तक प्रदेश सरकार बेघर हुए लोगों को जमीन मुहैया नहीं करवा पाई है। क्षेत्र में गर्मी से पेयजल समस्या से लोग परेशान हैं। लोगों को विभाग की ओर से आठ से दस दिन बाद पानी दिया जा रहा है। टिहरा उपतहसील के अंतर्गत पड़ने वाली नौ पंचायतों के लोग उन्हें तहसील संधोल में मिलाने का विरोध कर रहे हैं। उक्त पंचायतों के लोग पहले की तरह सरकाघाट तहसील में मिलाने की मांग कर रहे हैं या फिर टिहरा नायब तहसीलदार को शक्तियां देकर उनके कार्य टिहरा में किए जाएं अन्यथा टिहरा को पूर्ण तहसील का दर्जा दिया जाए।


महेंद्र सिंह ने कहा कि इन मुद्दों को सरकार के समक्ष कई बार लिखित रूप में उठाया है तथा मुख्यमंत्री से क्षेत्र में भारी वर्षा से नुकसान पर प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की गई। लेकिन अभी तक सरकार की तरफ कोई कदम नहीं उठाए गए। टिहरा उपतहसील को लेकर भी हमने सरकार को तीन सुझाव विधानसभा में दिए थे। जिसमें टिहरा उपतहसील की नौ पंचायतों को पहले की तरह सरकाघाट तहसील में मिला दिया जाए। टिहरा में नायब तहसीलदार को शक्तियां देकर लोगों के कार्य वहीं करवाए जाएं या फिर टिहरा को पूर्ण तहसील का दर्जा दिया जाए। इस मौके पर भाजयुमो के जिला अध्यक्ष रजत ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रियव्रत शर्मा, जिला परिषद सदस्य राजकुमार, भाजपा महामंत्री प्रताप सकलानी, मंडलाध्यक्ष पूर्णचंद, देशराज पालसरा, पूर्व अध्यक्ष भगत राम, पवन ठाकुर, यश पठानिया, बीडीसी विनोद कुमार, संजय निराला, जगदीश चंद आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन


पेयजल समस्या को लेकर एक्सईएन कार्यालय का किया घेराव
विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर की अगुवाई में लोगों ने आईपीएच के अधिशाषी अभियंता का घेराव किया और दस दिन के अंदर क्षेत्र में पेयजल समस्या का समाधान करने की मांग की है। अन्यथा क्षेत्र के लोगों सड़कों में उतर प्रदर्शन करेंगे। विधायक व लोगों ने अधिशाषी अभियंता पीके वैद्य को ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें उनसे मांग की गई कि जहां जहां पानी की समस्या है, वहां दस दिन के अंदर पानी की समस्या का समाधान किया जाए। समौड़ पंचायत के प्रधान प्रताप सकलानी, पैहड़ पंचायत के प्रधान कृष्णचंद, सज्याओपिपलू पंचायत के प्रधान कमलेश कुमार, धर्मपुर पंचायत के प्रधान ठाकुरदास सहित अन्य लोगों ने अपने अपने क्षेत्र में पेयजल समस्या से आईपीएच विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया और जल्द समाधान करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें