फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: पंडोह-बग्गी टनल बंद होने से पंडोह डैम में जलस्तर बढ़ा, नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा

Wed, 19 Nov 2025 03:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

पंडोह-बग्गी टनल प्रशासनिक कारणों से बंद होने के चलते जलाशय में पानी की आवक तेजी से बढ़ रही है। इसके कारण अतिरिक्त जल को सुरक्षित रूप से छोड़ना आवश्यक हो गया है।
 
विज्ञापन
पंडोह डैम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंडोह डैम में जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण स्पिलवे गेटों को आवश्यकता अनुसार समय-समय पर खोला जाएगा। यह जानकारी पंडोह स्थित इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल डिवीजन, बीबीएमबी  के अधिशासी अभियंता संतोष राणा ने दी। उन्होंने बताया कि पंडोह-बग्गी टनल प्रशासनिक कारणों से बंद होने के चलते जलाशय में पानी की आवक तेजी से बढ़ रही है। इसके कारण अतिरिक्त जल को सुरक्षित रूप से छोड़ना आवश्यक हो गया है। अधिशासी अभियंता ने कहा कि राहगीरों, मछुआरों, ग्रामीणों और नदी तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।

विज्ञापन


स्पिलवे गेट खोले जाने पर ब्यास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, ऐसे में अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी गई है। उन्होंने अपील की कि नदी किनारे कार्य करने वाले लोग, पशुपालक तथा यात्री किसी भी प्रकार का जोखिम न लें। उनके अनुसार बांध प्रबंधन जलस्तर की लगातार निगरानी कर रहा है और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत गेट संचालन किया जाएगा। अधिशासी अभियंता ने मंडी, कांगड़ा तथा हमीरपुर जिलों के उपायुक्तों से भी अनुरोध किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आवश्यक सावधानी और जागरूकता सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें