फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: तीन दशक बाद मिले सहपाठी, ताजा हुईं पुरानी यादें

विज्ञापन
विज्ञापन
1990-95 बैच का 31 साल बाद हुआ पुनर्मिलन, करीब 40 सहपाठी हुए शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। महाराजा लक्ष्मण सेन मेमोरियल कॉलेज (एमएलएसएम) सुंदरनगर के वर्ष 1990-95 बैच के सहपाठी 31 साल बाद एक मंच पर इकट्ठे हुए। पुनर्मिलन में करीब 40 बैचमेट्स ने हिस्सा लिया और कॉलेज के दिनों की यादों को साझा किया। लंबे अंतराल के बाद मिले सहपाठियों के चेहरे पर खुशी और भावनात्मक जुड़ाव साफ नजर आया।
सहपाठियों ने कॉलेज जीवन, शिक्षकों के साथ बिताए पल और मित्रता से जुड़े संस्मरण साझा किए। सभी ने कहा कि तीन दशक के दौरान जिंदगी में कई बदलाव आए लेकिन कॉलेज के दिनों की दोस्ती और यादें आज भी ताजा हैं। मुलाकात के दौरान ऐसा लगा जैसे 31 वर्षों का अंतराल कुछ ही पलों में सिमट गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुनर्मिलन को सफल बनाने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्री सिंह की अहम भूमिका रही। उन्होंने पुराने सहपाठियों को तलाशने, उनसे संपर्क करने और सभी को एक मंच पर जुटाने के लिए विशेष प्रयास किए। बैचमेट्स ने उनके प्रयासों के लिए आभार जताया। सहपाठियों ने भविष्य में भी आपसी संपर्क बनाए रखने और ऐसे मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें