फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जंगल में खाई में गिरकर 67 वर्षीय व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र के निहरी के सुरला नाला कांडी में जंगल में खाई में गिरने से 67 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान झुवाठी राम निवासी कांडी, तहसील निहरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार झुवाठी राम बुधवार सुबह करीब 10 बजे बकरियां चराने के लिए जंगल गए थे। शाम को बकरियां तो घर लौट आईं लेकिन झुवाठी राम नहीं पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान उनका शव पगडंडी से नीचे खाई में पेट के बल पड़ा मिला। उनके दाहिने कान से खून निकल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। परिजनों ने आशंका जताई कि पैर फिसलने के कारण वे खाई में गिर गए होंगे। उन्होंने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण साफ होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें