फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चाह का डोहरा स्कूल में बिना प्रवक्ताओं के लग रही क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चाह का डोहरा में 11वीं और 12वीं कक्षा में कला संकाय की कक्षाएं बिना प्रवक्ता ही चल रही हैं। वाणिज्य संकाय में एकमात्र प्रवक्ता ही तैनात हैं। स्कूल में अध्ययनरत करीब 55 विद्यार्थियों का भविष्य प्रवक्ताओं की कमी से दाव पर है।
विज्ञापन

स्कूल में प्रवक्ताओं की कमी से अभिभावकों में भी रोष है। अभिभावकों रजनी देवी, तेज राम, प्रताप चंद, सीमा देवी आदि का कहना है कि सत्र शुरू हुए तीन महीने हो गए मगर अभी तक कला संकाय में अर्थशास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान का कोई प्रवक्ता नहीं है। इसी के साथ वाणिज्य विषय एक प्रवक्ता के सहारे चला हुआ है। रिक्त पदों की वजह से अब स्कूल में बच्चों की संख्या भी कम हो रही है। इससे अभिभावकों को चिंता सताने लगी है।
स्कूल के पूर्व छात्र जय सिंह ने स्थिति पर चिंता जताई है। स्कूल की स्थिति को देखते हुए उन्होंने एक शौचालय के निर्माण के लिए सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस स्कूल में जल्द खाली पदों को भरा जाए। कहा कि यह स्कूल बल्ह और सुंदरनगर उपमंडल के बच्चों के लिए केंद्र बिंदू है।
विज्ञापन


....



स्कूल में प्रवक्ताओं के खाली पद भरने के लिए शिक्षा विभाग को अवगत करवाया गया है। अगर समय पर पद नहीं भरे गए तो यह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

-संजय कुमार, प्रधान एसएमसी



....

खाली प्रवक्ताओं के पदों के बारे में लिखित रूप से विभाग के अधिकारियों को अवगत करवा दिया है। स्कूल में कला संकाय में प्रवक्ता के चार पद खाली हैं। वाणिज्य संकाय में एक प्रवक्ता होने से वाणिज्य के सभी विषय उसे पढ़ाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन




-महेंद्र राघवा, स्कूल प्रधानाचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें