फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भूमिहीन-आवासहीन लोगों के दावों की नहीं हो रही सुनवाई, मंत्री ने की खिंचाई

विज्ञापन
मंडी के विपाशा सदन में जिला जन ​शिकायत निवारण समिति की आयोजित बैठक में अपनी समास्या बताता व्य​क
विज्ञापन
सूचना देने पर भी दूसरी बार बैठक में गैरहाजिर रहने पर अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई : नेगी
विज्ञापन

साल 2023 की आपदा के बाद खड्ड पर नहीं बन पाया पुल
जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक में लोगों ने निकला गुब्बार
डिजिटल पर न चलाएं... लाइव रिपोर्ट...
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मंडी शहर के विपाशा सदन में शुक्रवार को जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। पूर्वाह्न 11:15 बजे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी बैठक में पहुंचे।
बैठक के दौरान बालीचौकी क्षेत्र से संबंध रखने वाले संत राम ने कहा कि फॉरेस्ट राइट एक्ट के तहत भूमिहीन और आवासहीन लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है। उनके दावों की सुनवाई तक नहीं हो रही है। इस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारी से जवाब मांगा, लेकिन शुरुआत में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने अधिकारी को फटकार लगाई। मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि यदि किसी अधिकारी को दूसरी बार सूचना देने के बावजूद वह बैठक में उपस्थित नहीं होता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

नाचन क्षेत्र के बाग गांव की महिला उमा देवी ने 2023 की आपदा के दौरान बह गए फुटब्रिज का मुद्दा उठाया। इस पर वन मंडलाधिकारी नाचन एसके कश्यप ने बताया कि इसके लिए 12 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है। लगभग 25 मीटर लंबे इस स्थान पर रोपवे बनाने का प्रस्ताव भी भेजा गया है।
सुंदरनगर के दिला राम ने बताया कि बंदली में स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान को स्कूल भवन के लिए चुना गया है, वहां कोई पेड़ भी नहीं है, फिर भी निर्माण कार्य लंबित है। इस पर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने बताया कि संयुक्त विभागीय निरीक्षण किया जा चुका है।
धर्मपुर के प्रकाश चंद ने बताया कि गद्दीदार सहित अन्य क्षेत्रों में पेयजल के पाइप रास्तों में पड़े हैं, जिससे रास्ते तक बंद हो गए हैं। इस पर धर्मपुर के विधायक ने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों से पूछा कि विभाग यह पता लगाए कि कितने पाइप जमीन में दबाई जाने थे और वास्तव में कितने दबाए गए हैं। इसके अलावा क्षेत्र में बस सेवा और सड़कों की खराब हालत का मुद्दा भी उठाया गया।
विज्ञापन

मंडी शहर की निवासी कृष्णा टंडन ने बेसहारा पशुओं की समस्या को उठाया। उन्होंने शहर में पार्किंग निर्माण की मांग भी की। साथ ही स्कूलों की छुट्टी के समय विशेषकर गांधी चौक के पास दुर्घटना की आशंका जताते हुए पुलिस प्रशासन से अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात करने की मांग की।बालीचौकी और बल्ह के किसान नेताओं ने भी बेसहारा पशुओं के लिए गोसदन बनाने की मांग रखी। मंडी-कुल्लू किसान संघ के पदाधिकारी नरेश मिन्हास ने कहा कि हणोगी में पशुशाला होने के बावजूद पशु सड़कों पर घूमते रहते हैं और चारे की भी कमी रहती है। इसके अलावा उन्होंने एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पर भी सवाल उठाए। सड़क किनारे ट्रांसफार्मर कनेक्शन के मुद्दे को उन्होंने जोरदार ढंग से उठाया। जवाब में मिन्हास ने कहा -सर, ये झूठ बोल रहे हैं।

मंडी के विपाशा सदन में जिला जन शिकायत निवारण समिति की आयोजित बैठक में अपनी समास्या बताता व्यक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें