फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराज के छोटा बुनाड़ गांव में तेंदुए ने मार डालीं 12 बकरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुकलाह के छोटा बुनाड़ गांव में तेंदुए ने गोशाला में 12 बकरियों को मार डाला है। पीड़ित चंदे राम पुत्र बुधे राम का कहना है कि घटना का पता सुबह तब चला जब घर के लोग बकरियों को चराने के लिए बाड़े पर पहुंचे। बकरियों को मृत देख परिवार के सभी लोग हैरत में पड़ गए। जानकारी वन बीट बांदल के गार्ड और वेटरनरी अधिकारी कलहनी को दी गई।
विज्ञापन

इन्होंने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। कलहनी पंचायत के पूर्व प्रधान लेद राम ठाकुर ने कहा कि पीड़ित एक गरीब घर से है। बकरियों का व्यवसाय और खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। प्रशासन और वन विभाग से पीड़ित को उचित मुआवजा देने की मांग की है। इस अवसर पर कुकलाह पंचायत के प्रधान नरेंद्र ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें