फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: प्रकाशोत्सव पर शहर में निकाला नगर-कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी के प्रकाशोत्सव पर मंडी शहर में नगर-कीर्तन निकाला गया। इसमें शहर और बाहर से आए विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संगठनों के लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

पड्डल गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान सरदार गुरदीप सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह से ही गुरुद्वारा में पाठी, कीर्तन दरबार और अरदास दरबार आयोजित किया। पंजाब के आनंदपुर साहिब गुरुद्वारा से आए रागी जत्थों ने गुरुवाणी और शबद प्रस्तुति से गुरु महिमा का बखान किया। दोपहर बाद करीब तीन बजे ऐतिहासिक गुरुद्वारा पड्डल से मंडी शहर में नगर-कीर्तन निकाला गया।
इसमें सिख समुदाय सहित विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों के लोगों ने हिस्सा लिया। आनंदपुर साहिब से आए रागी जत्थादारों ने शबद और गुरुवाणी का गुणगान किया। स्थानीय गतका दल के सेवकों ने हैरतअंगेज करतब दिखा कर लोगों को आश्चर्य चकित किया। उन्होंने बताया कि रविवार को गुरुद्वारा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान शहर में जगह-जगह श्रद्धालुओं की ओर से लंगर प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें