फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर, सरकाघाट में 12 को प्रदर्शन करेगी सीटू

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सीटू के बैनर तले 12 फरवरी को मंडी, जोगिंद्रनगर, सरकाघाट, निहरी और बालीचौकी में प्रदर्शन किए जाएंगे। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिड-डे मील वर्कर, मनरेगा मजदूर और एंबुलेंस कर्मचारी तथा अन्य मजदूर यूनियनें भाग लेंगी। सीटू मंडी जिला कमेटी की बैठक कामरेड तारा चंद भवन में जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

इसमें 12 फरवरी की देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की योजना तैयार की गई। हिमाचल प्रदेश में 108 एवं 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की मांगों को न मानने के विरोध में पांच दिन की हड़ताल की जाएगी। यह हड़ताल 12 फरवरी सुबह 9 बजे से 17 फरवरी तक की जाएगी। बैठक में आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करने तथा अन्य आर्थिक मांगों को पूरा करने के लिए महिला समिति के साथ मिलकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें