पंडोह (मंडी)। पंडोह बांध की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ( सीआईएसएफ) के जवानों ने लोहड़ी का पर्व उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया। मंगलवार शाम बांध परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सभी जवानों ने एकजुट होकर पारंपरिक अंदाज में लोहड़ी की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर अशोक तक्षक ने बताया कि ड्यूटी की व्यस्तता के बावजूद जवानों ने समय निकालकर एक-दूसरे के साथ पर्व मनाया, जिससे आपसी सौहार्द और मनोबल को मजबूती मिली। उन्होंने कहा कि लोहड़ी जैसे त्योहार जवानों के जीवन में नई ऊर्जा भरते हैं। सीआईएसएफ पंडोह के इंचार्ज अशोक तक्षक ने बीएसपीएल सुंदरनगर स्थित यूनिट के डिप्टी कमांडेंट विशाल बंसल की तरफ से भी सभी जवानों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं। संवाद