फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटा पड्डल मैदान की होगी फेंसिंग : अनिल

विज्ञापन
मंडी के बाईपास स्थित निर्माणाधीन रेहड़ी फहड़ी मार्केट का जायजा लेते सदर विधायक अनिल शर्मा व अन्य।
विज्ञापन
मंडी। छोटा पड्डल मैदान की चारों ओर से फेंसिंग की जाएगी। इस मैदान को आउटडोर खेल गतिविधियों के लिए तैयार किया जाएगा। महाविद्यालय और विश्वविद्यालय तक जाने वाली सड़क को छोड़ कर समूचे मैदान में हरियाली होगी। इसके अलावा वल्लभ महाविद्यालय परिसर के पुराने एवं निर्माणाधीन भवन के बीच खाली क्षेत्र में हरियाली रोपी जाएगी। महाशिवरात्रि के बाद ही नए वल्लभ महाविद्यालय के भवन का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन


वीरवार को मंडी में पत्रकारों के साथ बातचीत में सदर के विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि शहर में फोरलेन का जाल बिछने से अब अंतरराज्यीय बस अड्डे पर भार कम हो गया है। नया बस अड्डा के निर्माण के लिए शहर से कुछ दूरी पर नदी किनारे 150 बीघा जमीन को चिह्नित किया गया है। यहां पर बस अड्डा के साथ-साथ आउटडोर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए आधारभूत ढांचा उपलब्ध करवाया जाएगा। सकोढी पुल से चौहटा व समखेतर के लिए वनवे का निर्माण किया जाएगा। इसकी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इससे शहर में यातायात के बढ़ते दबाव को कम किया जा सकेगा।
बताया कि अस्पताल से कलोथर रोड तक साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके आगे धंस रही सड़क पर भी करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कोटली बस अड्डा के पास जहां पर डंपिंग साइट थी वहां पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। रघुनाथ के पधर में इंडोर स्टेडियम के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। अप्रैल के बाद खेलो इंडिया-दो के तहत यहां पर इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। अप्रैल में इसे स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें