फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं लोगों को उजाड़ता नहीं, बसाता हूं : अनिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा ने कहा है कि मैं अपनी धुन में कार्य करता हूं। मैं लोगों को उजाड़ता नहीं बल्कि बसाता हूं। इंदिरा मार्केट का जब निर्माण किया गया तब वहां से कच्चे खोखे धारकों को यहां से शिफ्ट किया गया। आज वही लोग एक-एक करोड़ की दुकान बेच रहे हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए शहर में बनाए गए फुटपाथ नजर नहीं आ रहे है।
विज्ञापन

लोग सड़क पर चलने को मजबूर हैं। इसी समस्या के समाधान के लिए शहर में साढ़े छह करोड़ की लागत से रेहड़ी फड़ी मार्केट का निर्माण किया जा रहा है। शहर में अब पक्की सड़क के दो मीटर बाहर ही रेहड़ी फड़ी लगाई जा सकेगी। विधानसभा में रेहड़ी फड़ी मार्केट की व्यवस्था संचालन के लिए बनाई गई कमेटी की ओर से यह निर्णय लिया गया है।
वीरवार को शहर के बाईपास में रेहड़ी फड़ी मार्केट की साइट का निरीक्षण करते हुए अनिल शर्मा ने कहा कि इस रेहड़ी फड़ी मार्केट का पूर्व सरकार के कार्यकाल में डिजाइन बनाया था, लेकिन उस वक्त कार्य पूरा नहीं हो पाया। वर्तमान सरकार के समय में दोबारा कार्य शुरू करने का निर्णय लिया। यहां पर बिजली के ट्रांसफार्मर व पेयजल योजना का ढांचा शिफ्ट करने में कुछ समय लगा, फंड की भी कमी रही। रेहड़ी फड़ी मार्केट में 300 रेहड़ियां होंगी। तीन से चार सौ वाहन पार्क करने की भी सुविधा लोगों को मिलेगी।
विज्ञापन

कहा कि रेहड़ी फड़ी मार्केट से आगे जो स्थान खाली रह गया है वहां पर टैक्सी स्टैंड का भविष्य में निर्माण किया जाएगा। 20 लोगों की क्षमता वाले महिला पुरुष शौचालय का प्राक्कलन तैयार कर लोक निर्माण विभाग को सौंप दिया है।
एनजीटी के रुख को लेकर उन्होंने कहा कि इस साइट पर अगर कोई बहुमंजिला भवन का निर्माण नहीं किया जा रहा है। इस जमीन का केवल उपयोग ही किया जा रहा है। महाशिवरात्रि के बाद ही यहां पर रेहड़ी फड़ी मार्केट का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें