फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्लो साइकिलिंग प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल के चिराग रहे अव्वल

विज्ञापन
मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित स्लो साइकिलिंग प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल विभाग की ओर से पड्डल मैदान में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रविवार को ‘संडे ऑन साइकिल’ थीम पर स्लो साइकिलिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इसका उद्देश्य बच्चों और युवाओं को साइकिलिंग से जोड़कर स्वस्थ एवं फिट रहने के लिए प्रेरित करना था। प्रतियोगिता में 25 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
फुटबाल कोच विक्रम बिष्ट ने बताया कि स्लो साइकिलिंग प्रतियोगिता सुबह सात बजे आयोजित की गई। इसमें डीएवी स्कूल के चिराग ने प्रथम, आर्य समाज स्कूल के युवराज ठाकुर ने द्वितीय और डीएवी स्कूल के रियांत ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को हुई फुटबाल प्रतियोगिता में खेलो इंडिया केंद्र मंडी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी की टीम को 2-0 से हराया। टेबल टेनिस के लड़कों के वर्ग में आर्य समाज स्कूल के युवराज ठाकुर प्रथम, डीएवी मंडी के आर्व द्वितीय और तकशीला स्कूल के रीयांष वैद्य तृतीय रहे। लड़कियों के वर्ग में तकशीला स्कूल की एंजलीना प्रथम, केवी मंडी की समृद्धि ठाकुर द्वितीय और एंग्लो स्कूल की सारा तृतीय रहीं। विजेता खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें