टिहरा (मंडी)। मारपीट के मामले के आरोपी को पुलिस ने मंडी शहर से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार अवाहदेवी के ढगवानी निवासी 24 वर्षीय विक्रांत गुलेरिया पर अपने पड़ोसियों को डराने-धमकाने, उनके घरों में पत्थर फेंक कर शीशे तोड़ने और पुलिस कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार करने का मामला दर्ज हुआ था।
आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था। रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को मंडी के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। एएसआई एवं चौकी प्रभारी टिहरा नरेश शर्मा ने बताया कि युवक के विरुद्ध थाना में मामला दर्ज हुआ है। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है। संवाद