फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गर्मी बढ़ते ही बीमारियों ने जकड़े बच्चे

विज्ञापन
डॉ यामिनी, ​शिशु विशेषज्ञ, जोनल  अस्पताल मंडी
विज्ञापन
जोनल अस्पताल की ओपीडी बढ़ी, रोजाना पहुंच रहे सौ से 120 बच्चे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। जिले में इन दिनों गर्मी की मार से हर कोई परेशान है। अचानक बढ़ी गर्मी और चल रही लू से सभी बचने के लिए कई उपाय कर रहे हैं। वहीं, स्कूली बच्चों के लिए यह गर्मी असहनीय हो गई है। आलम यह है कि तेज गर्मी के कारण बच्चे बीमार हो रहे हैं। कई बच्चे गर्मी के कारण उल्टी, दस्त ग्रस्त हो रहे हैं। वहीं, बच्चों में पीलिया फैलने का डर भी बन गया है। इसके चलते अस्पतालों की ओपीडी में भी बढ़ोतरी हो गई है।
जोनल अस्पताल मंडी में की बात करें तो यहां बच्चों की ओपीडी में पहले की अपेक्षा अधिक बढ़ोतरी दर्ज हुई है। पहले यहां पर 70 से 80 ओपीडी थी जो अब 100 से 120 पहुंच गई है। बच्चों के अधिक बीमार होने का कारण गर्मी ही मानी जा रही है। अस्पताल में बच्चों के वार्डों में भी बच्चों को उपचार के लिए दाखिल किया जा रहा है और उनको ग्लूकोज सहित अन्य उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि सुबह से ही गर्मी पड़ रही है मगर दोपहर के समय जब बच्चों को स्कूलों से छुट्टी होती है तो उस समय गर्मी तेज हो रही है। इससे बच्चाें के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। मंडी शहर में भी इन दिनों तेज गर्मी के चलते दोपहर को बच्चों को घरों को ले जाना मुश्किल हो रहा है। अधिकतर लोग तो ऑटो आदि का सहारा ले रहे हैं, मगर बहुत से गरीब तबके के लोगों को बच्चों को गर्मी में पैदल ही बच्चों को ले जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गर्मी में बच्चों को इस तरह रखें बीमारियों से दूर : डॉ यामिनी
जोनल अस्पताल की शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. यामिनी ने कहा कि इन दिनों गर्मी के कारण बच्चों में दस्त उल्टी की बीमारी बढ़ी है। उन्होंने सभी माता-पिता से गर्मी में बच्चों का उचित ढंग से ख्याल रखने को कहा है। कहा कि बच्चों में पानी की कमी न होने दें, इसके लिए पानी स्वच्छ दें, पानी उबालकर दें। गलूकोज, जूस और अन्य स्वास्थ्यवर्धक ड्रिंक दें, बावड़ियों का पानी उपयोग न करें। बच्चों को बाहर की चीजें खाने को न दें। उन्होंने कहा कि बच्चों को गर्मी से बचाकर रखें। अगर उल्टी, दस्त हों तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें