फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भोजपुर में नशे के खिलाफ जागरूक किए बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय माध्यमिक स्कूल भोजपुर में नशे के खिलाफ जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें संयुक्त व्यापार संगठन और सुंदरनगर पुलिस के अधिकारियों ने शिरकत की। संयुक्त व्यापार संगठन के प्रमुख सुरेश कौशल ने बच्चों को चिट्टा, चरस और कई नशों से बचने की सलाह दी।
विज्ञापन

एसएचओ सुंदरनगर नानक चंद ने बताया कि जहां भी नशे का आदी या नशा बेचने वाला दिखाई दे, उसकी सूचना अभिभावकों या अध्यापकों को जरूर दें ताकि वह सूचना पुलिस तक पहुंच जाए।
उन्होंने बच्चों के साथ शिक्षकों से भी आग्रह किया कि नशे की प्रवृत्ति में लिप्त युवाओं के बारे में जानकारी जरूर दें। स्कूलों के आस पास धूम्रपान जैसी चीजें बच्चों को बेचने वालों के खिलाफ भी पुलिस को सूचना जरूर दें। इस मौके पर शिक्षकों ने स्कूल में जागरूकता शिविर लगाने के लिए संयुक्त व्यापार संगठन और सुंदरनगर पुलिस का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें