मंडी। नगर निगम की टीम ने उपमंडलाधिकारी ना. ओमकांत ठाकुर की अगुवाई में शहर के भूतनाथ मंदिर, समखेतर बाजार, भूतनाथ गली, माधोराय मंदिर का निरीक्षण किया।
साथ ही राजमहल, राजा का बैहड़ा, बाल स्कूल, टारना माता मंदिर, कन्या पाठशाला, त्रिलोकी नाथ मंदिर, संस्कृति सदन कांगनीधार क्षेत्र में सफाई के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने तारों के जंजाल या बिजली और पानी की समस्याओं को शीघ्र अति शीघ्र दुरुस्त करने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। संवाद