फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दौड़ स्पर्धाओं में चौंतड़ा की बेटियों का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
100, 200, 400 और 600 मीटर में जीते स्वर्ण पदक
विज्ञापन

रिले रेस में भी हासिल किया पहला स्थान

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। अंडर-14 बालिका वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सीबीएसई चौंतड़ा की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दौड़ स्पर्धाओं में पांच स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का समापन शनिवार को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदरनगर में हुआ। 100 मीटर दौड़ में चौंतड़ा की मानवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में मोनल ठाकुर, 400 मीटर में नेहा देवी और 600 मीटर दौड़ में भी नेहा ने बाजी मारी। 4×100 मीटर रिले रेस में भी चौंतड़ा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

समापन समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उपप्रधानाचार्य सुनीता कुमारी ने उन्हें पारंपरिक टोपी और मफलर भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कार प्रदान किए तथा उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। अन्य मुकाबलों में हैंडबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बखरोट, बास्केटबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बल्द्वाड़ा और हॉकी में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी (बालिका) की टीम प्रथम रही। लंबी कूद में बथेरी की अनामिका ठाकुर और ऊंची कूद में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सीबीएसई जोगिंद्रनगर की दिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी और टीमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मंडी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। समारोह में एडीपीओ मंडी श्याम लाल, शारीरिक शिक्षक, खेल प्रभारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें