फाइनल मैच में 1-0 से जोगिंद्रनगर को दी मात
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। एथलेटिक सेंटर जोगिंद्रनगर में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच चौंतड़ा और जोगिंद्रनगर के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैच को जीतने के लिए खूब पसीना बहाया। चौंतड़ा फुटबाल टीम ने 1-0 से जोगिंद्रनगर को हराकर प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया।
प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक महेश्वर ने बताया कि दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने फाइनल मैच को जीतने के लिए खूब पसीना बहाया। पहले हाफ में दोनों टीम के खिलाड़ी गोल करने में कामयाब नहीं हो पाए। दूसरे हाफ में चौंतड़ा टीम के खिलाड़ी पंकज ने गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। इससे चौंतड़ा टीम ने खिताब जीत लिया। कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने उपस्थिति दर्ज करवाकर दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंनें विजेता टीम को नकद इनाम राशि और ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया। संवाद