फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चरखड़ी हादसा, पुलिस ने तलब किया बस का चालक

Tue, 13 Jan 2026 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। निहरी क्षेत्र के चरखड़ी में सोमवार को हुए बस हादसे की जांच पुलिस ने तेज कर दी है। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे बुधवार को जांच के लिए निहरी चौकी तलब किया है। इस जांच में मुख्य रूप से इस बात का पता लगाया जाएगा कि बस अचानक पीछे की ओर क्यों चली और दुर्घटना का शिकार हुई।
विज्ञापन

पुलिस केवल मानवीय चूक तक सीमित नहीं है। हादसे की असल वजह जानने के लिए बस की मैकेनिकल जांच (यांत्रिक परीक्षण) भी करवाई जा रही है। इससे यह स्पष्ट होगा कि क्या हादसे के पीछे ब्रेक फेल होना या कोई अन्य तकनीकी खराबी कारण थी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल मां और बेटे को शिमला के आईजीएमसी रेफर किया गया था, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने कहा कि मामले की जांच सोमवार से ही शुरू कर दी गई है। आरोपी चालक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इसके अलावा हादसे की मैकेनिकल जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है ताकि दुर्घटना के तकनीकी कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें