सुंदरनगर (मंडी)। विद्युत बोर्ड पेंशनर्ज फोरम सुंदरनगर इकाई की बैठक सुंदरनगर के सुकेत सिनेमा परिसर में प्रधान इंजीनियर केएस जम्वाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इस वर्ष विद्युत बोर्ड को मुनाफे की स्थिति में दर्शाने के बावजूद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 2016 से संशोधित वेतनमान के अनुसार देय लाभ अभी तक नहीं दिए जा रहे हैं।
केएस जम्वाल ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लीव इनकैशमेंट, ग्रेच्युटी, संशोधित वेतनमान का एरियर, नेशनल पे फिक्सेशन का एरियर तथा डीए सहित अन्य एरियर्स का भुगतान लंबित है। साथ ही देय महंगाई भत्ते की किस्तें और पिछला एरियर भी रोके जाने पर रोष जताया गया।
बैठक में सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर एनपी शर्मा, भरत लाल शर्मा, एनडी वालिया, सीएल गुप्ता, यूके राणा, पीसी कटोच, कश्मीर सिंह ठाकुर, विमल शर्मा, नरेश चौहान, तिलक राज गौतम, गौरी राम ठाकुर, भूप सिंह राणा, नीरज वालिया, परस राम, गंगा राम ठाकुर, भगत राम, धर्म प्रकाश, हमेंद्र शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।