जोगिंद्रनगर (मंडी)। चौंतड़ा के गांव पस्सल हार में पुलिस ने एक युवक से चरस बरामद की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घट्टा पुलिस चौकी के सहायक उपनिरीक्षक संजीव सिंह पस्सल गांव में गश्त पर थे। इस दौरान अश्वनी कुमार निवासी पस्सल कहीं जा रहा था।
पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुका। इस पर उसका पीछा किया तो अश्वनी ने कुछ चीज जेब से निकालकर झाड़ियों में फेंक दी। पुलिस ने उसे दबोच लिया और झाड़ियों में फेंकी चीज को देखा तो वह चरस निकली। चरस 47 ग्राम थी। थाना प्रभारी जोगिंद्रनगर प्रीतम जरयाल ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद