फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार

Thu, 28 Jan 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे सिटी पुलिस इंचार्ज राम लाल के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने पुलघराट में नाका लगाया हुआ था। इस बीच तलाशी के लिए कुल्लू से हरिद्वार जा रही एक एचआरटीसी बस को जांच के लिए रोका गया।

तलाशी के दौरान पुलिस को देखकर 34 नंबर सीट पर बैठा युवक घबरा गया। इस पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से मिले एक बैग से दो किलो चरस बरामद की गई। पुलिस ने चरस समेत युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


 पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने कबूला है कि चरस की खेप उसने मलाणा से 70 हजार प्रति किलो के हिसाब से खरीदी थी, लेकिन चरस की खेप कहां ले जाई जा रही थी, के बारे में अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। आरोपी युवक बीसीए पास है और एक कंपनी में भी कार्यरत था। आरोपी युवक की पहचान जशवंत सिंह उर्फ पंडित 28 पुत्र रत्न लाल निवासी गांव और डाकघर भवानिया तहसील, जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


 आरोपी के तार किसी बड़े चरस तस्करी गिरोह के साथ होने का संदेह जताया जा रहा है। जिस पर पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है। आरोपी युवक के साथ किसी दूसरे के शामिल होने के बारे में भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है। आरोपी युवक को वीरवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड में भेजा गया है। इधर, सिटी पुलिस चौकी प्रभारी राम लाल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें