फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Manali Highway: पांच दिनों तक चार घंटे बंद रहेगा चंडीगढ़-मनाली एनएच, जानें वजह

Sun, 21 Apr 2024 11:11 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला नेटवर्क, मंडी

सार

अगर आप चंडीगढ़-मनाली एनएच पर सफर करने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। फोरलेन के निर्माण कार्य के चलते चंडीगढ़-मनाली एनएच बिंद्रावणी से पंडोह स्थित ट्रांजिट कैंप तक सोमवार से शुक्रवार तक दो चरणों में बंद रहेगा। 
विज्ञापन
बिंद्रावणी (फाइल) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़-मनाली एनएच बिंद्रावणी से पंडोह स्थित ट्रांजिट कैंप तक फोरलेन के निर्माण कार्य के चलते सोमवार से शुक्रवार तक दो चरणों में बंद रहेगा। इसके चलते रोजाना दो चरण में इस मार्ग पर यातायात बाधित रहेगा और किसी तरह के वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। हालांकि वैकल्पिक मार्ग वाया कटौला होकर छोटे वाहन कुल्लू की तरफ आ-जा सकते हैं। चंडीगढ़-मनाली मार्ग रोजाना दो चरणों में कुल चार घंटे के लिए यातायात बंद रहेगा।

विज्ञापन


ये रहेगी टाइमिंग
चंडीगढ़-मनाली एनएच मार्ग पर पहले चरण में सुबह 11 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी और दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक दूसरे चरण में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। फोरलेन के निर्माण कार्य के चलते चंडीगढ़-मनाली एनएच बिंद्रावणी से पंडोह स्थित ट्रांजिट कैंप तक आवाजाही नहीं होगी।

यात्रियों से एएसपी मंडी ने की ये अपील
एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि आगामी सोमवार से शुक्रवार तक दो चरणों में बंद रहेगा। इस दौरान इस पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। उन्होंने सभी यात्रियों और जनता से आग्रह किया है कि वह इस सूचना को ध्यान में रखते हुए ही सफर का प्लान बनाएं। बता दें कि मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने के साथ ही पर्यटक अब कुल्लू-मनाली का रुख करने लगे हैं। वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए फिलहाल शुक्रवार तक ही सूचना जारी की गई है। वीकेंड में पर्यटक वाहनों की अधिक आवाजाही होने के चलते यातायात बंद न होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें